स्वीडन के स्कूल में फायरिंग : संदिग्ध ने अकेले ही दिया हादसे को अंजाम, 10 लोगों की मौत; पुलिस का आतंकवाद का मकसद होने से इनकार 

मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल 

स्वीडन के स्कूल में फायरिंग : संदिग्ध ने अकेले ही दिया हादसे को अंजाम, 10 लोगों की मौत; पुलिस का आतंकवाद का मकसद होने से इनकार 

स्वीडन की ओरेब्रो काउंटी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र रिसबर्गस्का स्कोलन में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए।

हेलसिंकी। स्वीडन की ओरेब्रो काउंटी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र रिसबर्गस्का स्कोलन में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए। स्वीडन पुलिस ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। जांच और आगे की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, हालांकि प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि संदिग्ध ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया और पुलिस ने आतंकवाद का मकसद होने से इनकार किया है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि मध्य स्वीडन के ओरेब्रो में स्कूल में हुई गोलीबारी देश के इतिहास में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी है। क्रिस्टर्सन ने जनता से अटकलों से दूर रहने का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को अपनी जांच करने के लिए जगह दी जानी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने कहा, स्वीडन की जनता कारण जानना चाहती है, लेकिन जवाब के लिए इंतजार करना होगा। समय के साथ सब पता चल जायेगा। किंग कार्ल गुस्ताफ ने एक बयान में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दिन को स्वीडन के लिए काला दिन बताया। उन्होंने पीड़ितों और घायलों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और पुलिस, बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

 

Read More आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर