गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या

चार कैदियों ने कथित रुप से की हत्या

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या

जेल अधिकारियों के अनुसार टिल्लू (33) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले का आरोपी टिल्लू जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड के भूतल में बंद था।

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार कैदियों ने कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। तिहाड़ जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी।  जेल अधिकारियों के अनुसार टिल्लू (33) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले का आरोपी टिल्लू जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड के भूतल में बंद था। बताया जा रहा है कि उस पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह से जुड़े चार कैदियों, दीपक (31), योगेश (30), राजेश (42) और रियाज खान (39) ने हमला कर दिया। ये कैदी उसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे। इन कैदियों वहां सुरक्षा ग्रिल को तोड़ा और चादर का इस्तेमाल कर नीचे आ गए। उन्होंने टिल्लू के वार्ड में घुस कर उस पर सुआ जैसे नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि घायल टिल्लू को केंद्रीय जेल ओपीडी में सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर आवश्यक चिकित्सा देने के बाद डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान