गुना हादसा : 13 लोगों की मौत, 15 की हालत बेहद गंभीर

मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की लगातार आशंका

गुना हादसा : 13 लोगों की मौत, 15 की हालत बेहद गंभीर

मध्यप्रदेश के गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद यात्री बस में लगी आग से हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों की जिला अस्पताल में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद यात्री बस में लगी आग से हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों की जिला अस्पताल में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की लगातार आशंका बनी हुई है।

बजरंगगढ़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात लगभग साढ़े आठ बजे दुर्घटना का शिकार हुयी ये बस गुना से आरोन जा रही थी और सेमरी गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टकरा गयी। इस वजह से बस पलट गयी और उसमें आग लग गयी। हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों और डंपर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, उनमें से 15 की स्थिति अभी भी जिला अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है। 

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश गुना जिला प्रशासन को दिए हैं। डॉ यादव ने कहा कि प्रत्येक मृत यात्री के आश्रितों को चार चार लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पचास पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

Read More के.सी. वेणुगोपाल का सत्तापक्ष पर पक्षपात का आरोप, बोलें-विपक्ष के लिये सदन में कोई जगह नहीं, अपनी बात रखने का भी दिया जाता मौका

बस में लगभग तीस यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आयी है। कुछ यात्रियों ने हादसे के बाद बस से जैसे तैसे निकलकर स्वयं को बचाया। कुछ लोगों को वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से बस से बाहर निकाला।

Read More लोकसभा में दूसरे सप्ताह के पहले दिन में भी बाधित रहा प्रश्न काल: विपक्ष का जोरदार हंगामा, सी.पी. राधाकृष्णन ने की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सराहना और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य