स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेन दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रेनें आपस में टकराईं, 21 लोगों की मौत; 100 घायल 

दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के अदमूज़ शहर के पास हुई

स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेन दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रेनें आपस में टकराईं, 21 लोगों की मौत; 100 घायल 

दक्षिणी स्पेन के अदमूज़ शहर के पास रविवार शाम एक हाई-स्पीड ट्रेन हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हुए। मलागा-मैड्रिड इर्यो ट्रेन पटरी से उतरकर सामने से आ रही मैड्रिड-हुएल्वा रेनफे ट्रेन से टकरा गई। 25 गंभीर घायल हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

मैड्रिड। दक्षिणी स्पेन में रविवार शाम एक भीषण रेल हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, और लगभग 100 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के अदमूज़ शहर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतरकर सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में मलागा से मैड्रिड जा रही इर्यो की हाई-स्पीड ट्रेन और मैड्रिड से हुएल्वा जा रही रेनफे की ट्रेन शामिल थीं।

स्पेन के रेल अवसंरचना प्रबंधक आदिफ के मुताबिक दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:40 बजे हुई, जब इर्यो ट्रेन कॉर्डोबा से रवाना होने के लगभग 10 मिनट बाद अदमूज़ में पटरी से उतर गई और बगल की पटरी पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही रेनफे ट्रेन उससे टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं। घायलों में कम से कम 25 की हालत गंभीर है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह