नए मुगल हैं कांग्रेस के लोग : हिमंता बिस्वा सरमा

'कांग्रेस के लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं'

नए मुगल हैं कांग्रेस के लोग : हिमंता बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि औरंगजेब के शासन के दौरान सनातन संस्कृति को समाप्त करने के प्रयास किये गये थे और कई लोगों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया।

बेलगावी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस के लोग नये मुगल हैं जो देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। सरमा ने छत्रपति शिवाजी से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा , '' कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में मंदिरों के निर्माण की बात की जाती है। यह नया भारत है, जिसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी मजबूत है। यह नया भारत है, जो कोविड महामारी से निपटने के लिए अपने स्वयं के टीके निर्माण कर सकता है।"

उन्होंने आगे कहा , '' इस नये भारत में पाकिस्तान पर बम गिराने की ताकत है अगर पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजता है। हमें इस नये भारत को बचाना है। कांग्रेस इस नये भारत को कमजोर करने के लिए काम कर रही है। पहले जो काम मुगल भारत को कमजोर करने के लिए करते थे  वहीं अब नये मुगल के रूप में कांग्रेस के लोग कर रहे हैं।"

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह राम मंदिर के लिए क्यों नहीं बोलती, जबकि बाबरी मुद्दे को बार-बार उठाती है। उन्होंने कहा , '' आपको राम मंदिर पर आपत्ति है। क्या आप मुगलों के बेटे हैं? आप बाबरी मुद्दे को बार-बार क्यों उठाते हैं? आप राम मंदिर के लिए क्यों नहीं बोलते।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि औरंगजेब के शासन के दौरान सनातन संस्कृति को समाप्त करने के प्रयास किये गये थे और कई लोगों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया। उसी कालखंड में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसे पुत्र को जन्म दे सकती है जो औरंगजेब को चुनौती दे सकता है। उन्होंने कहा , ''दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व कभी भी औरंग•ोब के शासन में नहीं थे लेकिन कम्युनिस्ट इतिहासकार यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि पूरा भारत औरंगजेब के नियंत्रण में था। आज हमें एक नया इतिहास लिखने की जरुरत है।"

Read More सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही सरकार : अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, नीतीश ने कहा-  देश के 5 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो बिहार

उन्होंने जनता से अपील की कि वे नये भारत के निर्माण के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने को पूरा करने के लिए मोदी को सशक्त बनाएं।

Read More ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, नए कानून के तहत 3.3 करोड़ डॉलर तक के जुर्माने का प्रावधान 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई