पाकिस्तान : भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 साल की सजा

खान पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया

पाकिस्तान : भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 साल की सजा

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा को खान के अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट से जुड़े अधिकार के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले क्रमश: 14 और सात वर्ष की कैद की सजा सुनायी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा को खान के अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट से जुड़े अधिकार के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले क्रमश: 14 और सात वर्ष की कैद की सजा सुनायी। खान पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जबकी उनकी पत्नी पर इसका आधा जुर्माना लगाया गया। 

रावलपिंडी की अदियाल जेल से संचालित एक जवाबदेही अदालत ने पिछले साल दिसंबर में अपना फैसला सुरक्षित रखा था और 3 बार टालने के बाद इसे सुनाया। खान 2023 से इसी जेल में कैद हैं। खान ने पहले दावा किया था कि फैसले में देरी उन पर दबाव बनाने का प्रयास है। वह 13 जनवरी को अदालत के सामने पेश नहीं हुए, जब निर्णय में तीसरी बार देरी हुई थी। 

यह चौथा बड़ा मामला है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया गया है। पिछले साल जनवरी में घोषित 3 पहले की सजाएं सरकारी उपहार बेचने, सरकारी गोपनीय जानकारी को लीक करने और अन्य से संबंधित थीं, जिनमें में से सभी को पलट दिया गया या निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद खान सलाखों के पीछे हैं और उनके खिलाफ दर्जनों मामले लंबति हैं। खान ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। 

 

Read More अंतरराष्ट्रीय कानून अब खत्म: ईरान-यूएस जंग से भड़का रूस, बुलाई पी-5 देशों की बैठक

Post Comment

Comment List

Latest News

शासन सचिव यूडीएच ने किया द्रव्यवती नदी का निरीक्षण : जेडीए ने नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य किया प्रारंभ, ताकि नदी में प्रदूषण रोका जा सके शासन सचिव यूडीएच ने किया द्रव्यवती नदी का निरीक्षण : जेडीए ने नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य किया प्रारंभ, ताकि नदी में प्रदूषण रोका जा सके
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने द्रव्यवती नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर अशोधित सीवर रोकने के...
गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान