ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रॉनिक कचरे से सोना निकालने की नई तकनीक विकसित : वैज्ञानिकों ने निकाला तरीका, यह तरीका एसिड से करता है काम
सुरक्षित रसायनों की मदद से सोना निकाला जा सकता है
यह तरीका सस्ते कीटाणुनाशक ट्राइक्लोरोआइसोस्यान्यूरिक एसिड और नमक वाले पानी से काम करता है, जिसमें सायनाइड या पारे जैसे जहरीले रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती।
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने सोने को अयस्क और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निकालने का एक अधिक टिकाऊ तरीका विकसित किया है, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाते हुए सोना निकालने की प्रक्रिया को बदल सकता है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी की जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 2022 में ई-कचरा 6.20 करोड़ टन पहुंचने के बाद इस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नयी तकनीक विकसित की है, जिससे सस्ते और सुरक्षित रसायनों की मदद से सोना निकाला जा सकता है।
यह तरीका सस्ते कीटाणुनाशक ट्राइक्लोरोआइसोस्यान्यूरिक एसिड और नमक वाले पानी से काम करता है, जिसमें सायनाइड या पारे जैसे जहरीले रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती। वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय नमूनों पर इस तकनीक का सफल परीक्षण किया है, जिससे खनिकों को एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका मिल सके।

Comment List