मध्य प्रदेश में भड़काऊ पोस्ट से कानून व्यवस्था खराब होने पर होगी कार्रवाई : कलक्टर ने कहा- सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरूपयोग धार्मिक भावनाओं को भड़काने में नहीं करें 

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति निर्मित की जा सकती है

मध्य प्रदेश में भड़काऊ पोस्ट से कानून व्यवस्था खराब होने पर होगी कार्रवाई : कलक्टर ने कहा- सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरूपयोग धार्मिक भावनाओं को भड़काने में नहीं करें 

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति निर्मित की जा सकती है। 

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में जिला प्रशासन ने निर्देश दिये कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना ने आदेश में कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत होने से कानून व्यवस्था खराब हुई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति निर्मित की जा सकती है। 

कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति विभिन्न इन्टरनेट तथा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का दुरूपयोग धार्मिक, सामाजिक, जातिगत आदि भावनाओं को भड़काने में नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति इन वर्णित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की पोस्ट, जिसमें संदेश, चित्र ऑडियो या वीडियो सभी सम्मिलित है। इन पोस्ट से धार्मिक, सामाजिक, जातिगत आदि भावनाऐं भड़क सकती है या साम्प्रदायिक विद्वेष होता है, प्रसारित नहीं करेगा। महिला एवं अल्पसंख्यक वर्ग या समुदाय जाति विशेष के विरूद्ध प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करेगा। ग्रुप एडमिन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा है कि आदेश के उल्लंघन करते पाये जाने पर संबंधित पर प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। 

Tags: law

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह