अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी की पीएसी बैठक में फैसला, सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और सत्येन्द्र जैन को बनाया सह प्रभारी 

सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी की पीएसी बैठक में फैसला, सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और सत्येन्द्र जैन को बनाया सह प्रभारी 

पार्टी की पीएसी बैठक में सिसोदिया को पंजाब प्रभारी बनाने का निर्णय हुआ। नए फेरबदल के तहत आप ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

नई दिल्ली। पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के नए प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन सह प्रभारी बनाए गए हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर यहां हुई पार्टी की पीएसी बैठक में सिसोदिया को पंजाब प्रभारी बनाने का निर्णय हुआ। नए फेरबदल के तहत आप ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय गुजरात का प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। गोवा के लिए तीन सह प्रभारी बनाये गए हैं, जिनमें सर्वश्री दीपक सिंगला, अंकुश नारंग और आभाष चंदेला शामिल है। पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया है।

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर