अर्थव्यवस्था में बढ़ती असमानता चिंता का विषय : देश के अमीरों की दौलत 62 प्रतिशत बढ़ी, अखिलेश यादव ने कहा- आम जनता के हिस्से में कितना बचा होगा धन

सम्मान के द्वार सीमित हो जाते हैं

अर्थव्यवस्था में बढ़ती असमानता चिंता का विषय : देश के अमीरों की दौलत 62 प्रतिशत बढ़ी, अखिलेश यादव ने कहा- आम जनता के हिस्से में कितना बचा होगा धन

समाज के कुछ वर्गों के पास अपार संपत्ति और संसाधन केंद्रित हो जाते हैं, तो बाकी जनता के लिए अवसर और सम्मान के द्वार सीमित हो जाते हैं। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ती असमानता और आर्थिक विषमता समाज के लिए एक गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब देश के एक प्रतिशत अमीरों की धन-दौलत पिछले कुछ वर्षों में 62 प्रतिशत बढ़ गई है, तो यह समझना कठिन नहीं कि 99 प्रतिशत आम जनता के हिस्से में कितना धन बचा होगा। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बढ़ती आर्थिक खाई ने न केवल आर्थिक भेदभाव को बल्कि सामाजिक भेदभाव को भी और गहरा किया है। उन्होंने कहा कि जब समाज के कुछ वर्गों के पास अपार संपत्ति और संसाधन केंद्रित हो जाते हैं, तो बाकी जनता के लिए अवसर और सम्मान के द्वार सीमित हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि आय का तार्किक और न्यायपूर्ण वितरण ही सामाजिक समानता का सच्चा मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत तभी आगे बढ़ेगा जब हर नागरिक को बराबरी का अवसर मिलेगा और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा। 
यादव ने बिहार के सभी मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा Þबिहार के हर एक मतदाता से मेरी अपील है कि वो अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने जरूर जाए। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता और भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है। बिहार का हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा।

 

Tags: Economy

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प