भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 16 टन दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट, दिल्ली के फैसले ने जीता अफगानियों का दिल

पहले 21 टन राहत सामग्री भी भेजी 

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 16 टन दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट, दिल्ली के फैसले ने जीता अफगानियों का दिल
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तहत वेक्टर जनित रोगों से निपटने के लिए 16 टन दवाएं और डायग्नोस्टिक किट सौंपी हैं। यह दवाएं तालिबान शासन के जन स्वास्थ्य मंत्रालय को दी गईं। इससे पहले भारत 21 टन राहत सामग्री, दवाएं, टेंट और जनरेटर भेज चुका है। यह मदद मलेरिया व डेंगू नियंत्रण में सहायक होगी।

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर अफगानिस्तान की बड़ी मानवीय मदद की है। भारत की ओर से मानवीय सहायता के तहत अफगानिस्तान को वेक्टर जनित रोगों (संक्रमण से फैलने वाली बीमारी) के लिए 16 टन दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट दी हैं। यह दवाएं तालिबान शासन के जन स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई हैं। मुश्किल स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के लिए ये अनमोल मदद है। खासतौर से देश के स्वास्थ्य से जुड़े सेक्टर को इससे काफी राहत मिलेगी। भारत की ओर से ये मदद ऐसे समय दी गई है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनातनी चल रही है। एक और पाकिस्तानी आर्मी अफगानिस्तान में हमले कर रही है और अफगान शरणार्थियों को निकाल रही है तो भारत की ओर से अफगानी लोगों की मदद की जा रही है। इससे असीम मुनीर और शहबाज शरीफ की अफगान नीति संकट में पड़ सकती है।

भारत ने क्या दवाएं भेजीं ?

भारत की ओर से भेजी गई दवाएं अफगानिस्तान के मलेरिया और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के राष्ट्रीय कार्यक्रम के समर्थन के लिए हैं। भारत के इस कदम का उद्देश्य मलेरिया, डेंगू और लीशमैनियासिस जैसी बीमारियों से निपटने की काबुल की क्षमता को मजबूत करना है। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता देश के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को बेहतर बनाने और रोग नियंत्रण प्रयासों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पहले 21 टन राहत सामग्री भी भेजी :

Read More फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग ऐप से 12.09 करोड़ की ठगी, मुंबई से महिला साइबर ठग गिरफ्तार

भारत ने इससे पहले काबुल भेजी खेप में खाद्य सामग्री, वाटर प्यूरीफायर, प्रोटीन पाउडर, टिन की चादरें, स्लीपिंग बैग, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर सेट, पारिवारिक टेंट, कंबल, आवश्यक दवाइयां शामिल थीं। भारत ने सितंबर के महीने की शुरूआत में हवाई मार्ग से 21 टन राहत सामग्री अफगानिस्तान भेजी थी। इस सामग्री में टेंट, कंबल, चिकित्सा किट और बिजली जनरेटर शामिल थे।

Read More सीजेपी का प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बैन, मेट्रो स्टेशन भी बंद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी