नहीं रहे भारत के ‘रतन’ उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन

28 दिसम्बर 1937 में जन्में रतन ‘टाटा ग्रुप’ के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे

नहीं रहे भारत के ‘रतन’ उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन

वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

मुम्बई। भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उनके निधन से बेहद दुखी हूं।

मोदी ने एक्स पर लिखा कि श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।

जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर टाटा को मुम्बई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए बहुत से काम किए। उन्होंने हार्वर्ड बिजनस स्कूल से  मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है। टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 

Read More जकार्ता में दर्दनाक हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन रहे
रतन ‘टाटा ग्रुप’ के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन, टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख रहे। रतन टाटा मध्यम वर्ग के लिए कम बजट वाली छोटी कार ‘नैनो’ लाए। 

Read More कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया
रतन ने अपनी विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा। रतन टाटा की खूबी थी कि वे अपने समूह से जुडे हर कर्मचारी को अपना परिवार का सदस्य ही मानते थे। उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Read More चलती ट्रेन से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, देवरिया में जमीन धोखाधड़ी मामले में हुई कार्रवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सात...
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया