जो बाइडेन कोरोना संक्रमित, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि 

जो बाइडेन कोरोना संक्रमित, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि 

उन्हें टीका लगाया गया और बूस्टर भी दिया गया है और उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोराना संक्रमित हो गए। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की। 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा कि आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। उन्हें टीका लगाया गया और बूस्टर भी दिया गया है और उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि बाइडेन डेलावेयर लौट आएंगे जहां वह खुद को आइसोलेट कर अपने सभी कामों को जारी रखेंगे। 

जीन-पियरे द्वारा प्रदान किए गए बाइडेन के डॉक्टर के एक नोट के अनुसार कि राष्ट्रपति आज दोपहर ऊपरी श्वसन लक्षणों के साथ आए जिसमें राइनोरिया (नाक बहना) और खांसी, सामान्य मेलाइज़ शामिल है।

बाइडेन का लैटिनो नागरिक अधिकार और वकालत समूह यूनिडोसयूएस के लिए एक सम्मेलन में बोलने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले 2022 में भी बाइडेन का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था।

Read More हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी बैंकॉक से लाया गया भारत : विदेश भाग गया था साहिल चौहान, सीबीआई और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई को दिया अंजाम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित