किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना: लोकसभा में कुल 12 विधेयक पारित, विपक्ष पर लगाया चर्चा से भागने का आरोप 

सत्र में चर्चा की दृष्टि से हम खुश नहीं

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना: लोकसभा में कुल 12 विधेयक पारित, विपक्ष पर लगाया चर्चा से भागने का आरोप 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र के समापन पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष हंगामे के जरिए बहस से भागता रहा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 19% और राज्यसभा की 39% रही तथा कुल 12 विधेयक पारित किए गए।

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर चर्चा से भागने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली बार देखने को मिला जहां सरकार चर्चा कराना चाहती है जबकि विपक्ष चर्चा से भाग रही है। रिजिजू ने मानसून सत्र की समाप्ति पर आज यहां पत्रकारों से कहा कि लोकसभा में कुल बारह विधेयक पारित किये गये जिनमें ग्यारह विधेयक बिना चर्चा के पारित किये गये। वहीं राज्य सभा में कुल बारह विधेयकों को चर्चा के बाद पारित किया गया। सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 19 प्रतिशत और राज्य सभा की उत्पादकता 39 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि सत्र में चर्चा की दृष्टि से हम खुश नहीं हैं क्योंकि विपक्ष खासकर कांग्रेस ने विधेयकों पर चर्चा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में एक बात आयी है कि उनको तीस साल का संसदीय अनुभव है जिसमें पहली बार विपक्ष चर्चा से भाग रहे थे। संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष चर्चा की मांग करते हैं और सरकार उसका जवाब देते हैं। यही तरीका होता है क्योंकि लोगों ने सभी को देश सेवा और समाज सेवा के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि पहली बार देखने को मिला कि सरकार चर्चा करना चाहती है लेकिन विपक्ष बहाना बनाकर चर्चा से भाग रही है। यह संसदीय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सांसद अब सोचने लग गये हैं कि उनका काम नारा लगाना और प्लेकार्ड दिखाना रह गया है। नारेबाजी तो सड़क पर कहीं भी की जा सकती है लेकिन सदन में चुनकर चर्चा और संवाद के लिए आते हैं। कांग्रेस के सांसदों का काम सिर्फ नारेबाजी करना रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नये सासंदों के लिए मुझे खराब लग रहा है। मैं बहुत संवेदनशील इंसान हूं। कांग्रेस के सांसदों का दर्द समझ सकता हूं। अगर चर्चा और संवाद नहीं होगा तो नये सांसद कैसे सीखेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि जब शीतकालीन सत्र के लिए मिलेंगे तो अच्छा बदलाव होगा। उन्होंने मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की डिजिटल निगरानी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, माकपा सांसद ए.ए. रहीम की याचिका पर सुनवाई को मिली मंजूरी प्रदर्शनकारियों की डिजिटल निगरानी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, माकपा सांसद ए.ए. रहीम की याचिका पर सुनवाई को मिली मंजूरी
उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों की फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक तथा बायोमेट्रिक निगरानी को चुनौती देने वाली माकपा सांसद ए.ए....
अब हर चालान पर नहीं लगेगा जुर्माना! 15 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन
मंच शुद्धिकरण मामले पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर प्रहार: खड़गे के अपमान पर केंद्र से मांगा जवाब, बोली- इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक 
आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसता नयागांव गुजरान: न पक्की सड़क, न सुरक्षित श्मशान घाट
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में छात्रों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज केस वापस लेने की प्रक्रिया को दी मंजूरी
यूसीसी बिल के ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा
BJP का 20 हजार वाला दांव नहीं चलेगा! अखिलेश बोले- महिलाओं को ठगा, अब दिया चुनावी जुमला