खरगे के बेटे ने मिलाए उदयनिधि स्टालिन के सुर में सुर, कहा- जो धर्म असमानता को बढ़ावा दें वो बीमारी जैसा

खरगे के बेटे ने मिलाए उदयनिधि स्टालिन के सुर में सुर, कहा- जो धर्म असमानता को बढ़ावा दें वो बीमारी जैसा

उन्होंने कहा कि जो धर्म असमानता को बढ़ावा देता है वो धर्म नहीं है। जो धर्म इंसानों से इंसानों जैसा बर्ताव नहीं करता है वह बीमारी की तरह है।

तमिलनाडु सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर चौतरफा हंगामा जारी है। बीजेपी उन पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस के नेता उनके बचाव में उतरे है। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने उदयनिधि का साथ दिया है। प्रियांक मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे है। उन्होंने कहा कि जो धर्म असमानता को बढ़ावा देता है वो धर्म नहीं है। जो धर्म इंसानों से इंसानों जैसा बर्ताव नहीं करता है वह बीमारी की तरह है।

क्या था उदयनिधि का बयान
उदयनिधि ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। सनातन भी ऐसा ही है। उदयनिधि के इस बयान पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। साथ ही साथ विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साध रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका