रोजगार की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर बना रहे हैं नीति : मोदी

रोजगार मेले में 71,000 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे

रोजगार की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर बना रहे हैं नीति : मोदी

आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में पहल हो, ग्रामीण विकास हो या जीवन की बुनियादी जरूरतों का विस्तार हो सरकार की प्रत्येक नीति युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर नीति तैयार कर रही है। मोदी ने  मंगलवार को यहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया तथा विभिन्न सरकारी विभागों और संगनों में करीब 71,000 नवनियुक्त कर्मचारियों को  नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नीतियों का निर्माण किया है।

आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में पहल हो, ग्रामीण विकास हो या जीवन की बुनियादी जरूरतों का विस्तार हो सरकार की प्रत्येक नीति युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

रोजगार के अवसरों का सृजन 
मोदी ने बताया कि पिछले नौ साल में सरकार ने पूंजीगत व्यय और बुनियादी सुविधाओं पर करीब 34 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस साल के बजट में भी पूंजीगत व्यय के लिए 10 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस धनराशि के परिणामस्वरूप नए राजमार्ग, नए हवाई अड्डे, नए रेल मार्ग, पुल जैसी अवसंरचनाओं का निर्माण हो रहा है। इससे देश में रोजगार के विभिन्न नए अवसरों का सृजन हो रहा है।

भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड, नई भर्तियों में मोटे तौर पर 15 से 18 महीने का समय लेता था, जबकि आज इसमें केवल छह से आठ महीने लगते हैं। भर्ती को आॅनलाइन प्रक्रिया के जरिए सरल बनाया गया है, जिसके लिए दस्तावेजों के स्व-सत्यापन का प्रावधान भी  किया गया है। 

Read More रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर