सूचना का अधिकार कानून को कमजोर करने पर तुली मोदी सरकार : सरकारी बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागने वालों के नाम हो सार्वजनिक, खड़गे ने कहा- आरटीआई कानून जरूरी 

कांग्रेस ने उसके लिए लड़ाई लड़ी है

सूचना का अधिकार कानून को कमजोर करने पर तुली मोदी सरकार : सरकारी बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागने वालों के नाम हो सार्वजनिक, खड़गे ने कहा- आरटीआई कानून जरूरी 

कांग्रेस की आरटीआई में भी निजता के अधिकार का ध्यान रखा गया था, लेेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लाभार्थी की सूची या घोटालेबाजों के नाम सार्वजनिक ना किए जाएँ।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर डेटा संरक्षण कानून के नाम पर सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों के नाम सार्वजनिक किये जाने चाहिए, जिन्होंने राशन कॉर्ड, मनरेगा तथा जन-कल्याण की योजनाओं में स्कैम किया है और सरकारी बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागे हैं। खड़गे ने कहा कि एक तरफ़ गलत सूचना और भरमाने वाली सूचना देने में भारत पिछले वर्षों से शीर्ष स्थान पर आ रहा है, दूसरी तरफ़ मोदी सरकार पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा लागू किए गए सूचना के अधिकार आरटीआई को डेटा संरक्षण क़ानून लाकर कमजोर करने पर तुली हुई है।

चाहे सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी जैसे राशन कॉर्ड की सूची, मनरेगा के लाभार्थी मजदूर, जन-कल्याण की योजनाओं में शामिल लोगों के नाम, चुनाव में वोटर लिस्ट या फ़रि सरकारी बैंकों से लोन लेकर विदेश भागने वाले घोटालेबाज अरबपतियों के नाम—इन सबके नाम जनता के लिए सार्वजनिक रूप में सामने होना जरूरी है। अब मोदी सरकार डेटा संरक्षण के नाम पर आररटीआई को कमजोर कर रही है, जिससे ऐसे नाम अब सार्वजनिक नहीं हो पाएंगे। निजता का अधिकार एक मूलभूत अधिकार है और कांग्रेस ने उसके लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन जहाँ सार्वजनिक कल्याण की बात आती है, सूचना का अधिकार जरूरी है।

कांग्रेस की आरटीआई में भी निजता के अधिकार का ध्यान रखा गया था, लेेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लाभार्थी की सूची या घोटालेबाजों के नाम सार्वजनिक ना किए जाएँ। कांग्रेस पार्टी आरटीआई को कमजोर नहीं होने देगी, हमने पहले भी इसके लिए आवाज उठाई है, और सड़क से संसद तक आवाज उठाते रहेंगे। इस सरकार से जन-जन के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़ते रहेंगे।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल