खालिदा जिया की हालत गंभीर : इलाज के लिए ढाका जाएंगे ब्रिटेन, चीन से चिकित्सक

खालिदा जिया के इलाज को दो विदेशी विशेषज्ञ दल ढाका पहुंचे

खालिदा जिया की हालत गंभीर : इलाज के लिए ढाका जाएंगे ब्रिटेन, चीन से चिकित्सक

बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के उपचार में सहायता के लिए ब्रिटेन और चीन से दो विदेशी विशेषज्ञ दल बुधवार को ढाका पहुंचे। एवरकेयर अस्पताल में गहन देखभाल में भर्ती खालिदा जिया के उपचार पर स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं।

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के इलाज में सहायता प्रदान करने के लिए दो विदेशी विशेषज्ञ चिकित्सा दल बुधवार को ढाका पहुंचेंगे। खालिदा जिया अभी भी एवरकेयर अस्पताल में गहन देखभाल में हैं। बीएनपी मीडिया सेल के अनुसार, ब्रिटेन से विशेषज्ञों की एक टीम आज सुबह ढ़ाका पहुंचेगी, उसके बाद आज शाम को एक चीनी चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचेगा। दोनों टीमें पूर्व प्रधानमंत्री के मौजूदा चिकित्सा बोर्ड के साथ समन्वय करेंगी।

बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य और खालिदा जिया के निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन ने कहा कि यह कदम बोर्ड की उस सिफारिश के बाद उठाया गया है, जिसमें आगे अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञें से सलाह लेने की बात कही गई थी। उन्होंने इससे पहले कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री पर बंगलादेशी एवं विदेशी विशेषज्ञों के उपचार का सकारात्मक असर हो रहा है।

निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस बार वह ठीक होकर हमारे पास वापस आएंगी। उनका उचित उपचार किया जा रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन प्रसारित हो रही असत्यापित रिपोर्टों से गुमराह न हों। उन्होंने दोहराया कि पार्टी ने आधिकारिक अपडेट के लिए स्पष्ट चैनल स्थापित किया है और केवल बीएनपी की मीडिया शाखा द्वारा प्रसारित जानकारी पर ही भरोसा करें।

निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन ने पुष्टि किया कि ब्रिटेन, अमेरिका और बंगलादेश के डॉक्टर पहले से ही उनके मेडिकल बोर्ड का हिस्सा हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खालिदा जिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने लिए नयी दिल्ली की ओर से समर्थन की पेशकश करने के बाद भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। बीएनपी और पार्टी अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों ने पूरे देश के लोगों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है, क्योंकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Read More बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

बता दें कि 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से कई पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, जिनमें हृदय संबंधी जटिलताएं, मधुमेह, गठिया, लिवर सिरोसिस और गुर्दे की समस्या शामिल हैं। उन्हें एवरकेयर अस्पताल की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में 24 घंटे देखभाल प्रदान की जा रही है, जिसकी देखरेख स्थानीय एवं विदेशी दोनों विशेषज्ञ करते हैं। बीएनपी अधिकारियों ने कहा कि उनकी स्थिति के बारे में आगे की जानकारी अधिकृत चिकित्सा एवं पार्टी सूत्रों के माध्यम से साझा की जाएगी।

Read More भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित