पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम : सभी ड्रोन अटैक भारत ने किए नाकाम, विदेश मंत्रालय ने कहा: भारतीय सेना को कार्रवाई के निर्देश

बैठक कर अतिरिक्त  चौकस रहने के निर्देश दिए

पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम : सभी ड्रोन अटैक भारत ने किए नाकाम, विदेश मंत्रालय ने कहा: भारतीय सेना को कार्रवाई के निर्देश
अब दोनों देश भूमि, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। देशों के डीजीएमओ 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे। 

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान में सहमति बनने के बाद 86 घंटों तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते ड्रोन हमले किए। इसके बाद रात करीब 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा है। हमारे जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हालात को समझना चाहिए। पाकिस्तान ने हमारी सीमा में घुसना चाहा। हमारी सेना इससे निपट रही है। हमने सेना को फ्रीहैंड दे रखा है। सेना को कोई भी कदम उठाने की खुली छूट दे रखी है। इस बीच केंद्रीय गृह सचिव ने सीमा से सटे राज्यों के सचिवों के साथ बैठक कर अतिरिक्त  चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।  इससे पहले शाम को मिसरी ने बताया था कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। यह शाम 5 बजे से लागू होगा। अब दोनों देश भूमि, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। देशों के डीजीएमओ 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे। 

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन अटैक 
जानकारी के अनुसार, सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन अटैक किए। हमारे डिफेंस सिस्टम ने उन सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया। इन घटनाओं के बाद जम्मू के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट कर दिया गया है। बारामुला में भी ब्लैकआउट किया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना ने सर्च आॅपरेशन चलाया है।इसके अलावा राजस्थान के पोखरण में भारी संख्या में ड्रोन हमले के समाचार हैं। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है। 

मोदी ने कहा था: आतंकवाद की किसी भी कार्रवाई को युद्ध समझा जाएगा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा गया कि आतंकवाद की किसी भी कार्रवाई को युद्ध समझा जाएगा। ड्रोन हमले के बाद कई शहरों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया। 

हम सहमत, हमने हमेशा शांति के प्रयास किए: डार
उधर, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए कोशिश करता रहा है। पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। 

Read More भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल

2

Read More अमेरिका-ईरान युद्ध 4 महीने बाद थमा : ट्रंप और पजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, परमाणु हथियारों पर सख्त रोक

Tags: Ceasefire

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित