पाक ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दिए जाने के बाद पाकिस्तान घबराया

पाक ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया

इस्लामाबाद। भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया। अब्दाली हथियार प्रणाली, 450 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। पाकिस्तान की ओर से यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है, जब जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। 

यह परीक्षण पाकिस्तान सशस्त्र बलों के सिंधु अभ्यास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसी भी हमले के मद्देनजर परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना था। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नेविगेशन प्रणाली और उन्नत गतिशीलता सुविधाओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को मान्य करना था। यह प्रक्षेपण ‘एक्स इंडस’ का हिस्सा है और इसे सेना सामरिक बल कमान (एएफएससी) के कमांडर, सामरिक योजना प्रभाग और एएफएससी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पाकिस्तान के सामरिक संगठनों के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने भी देखा। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दिए जाने के बाद पाकिस्तान बेहद घबराया हुआ है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले की निगरानी पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी के आकाओं ने की थी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल