मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  

47 देशों को मलेरिया-मुक्त प्रमाणित किया 

मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  

डब्ल्यूएचओ की नई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में उन्नत मुकाबला रणनीतियों-जैसे दोहरे सक्रिय घटक वाली मच्छरदानियां और अनुशंसित टीके की बदौलत लगभग 17 करोड़ मामले और 10 लाख मौतें टलीं। हालांकि, मच्छरों की बढ़ती दवा-प्रतिरोधक क्षमता प्रगति को चुनौती दे रही है। फिलहाल 24 देशों में नियमित मलेरिया टीकाकरण हो रहा है और 47 देश मलेरिया-मुक्त प्रमाणित हैं।

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पिछले साल मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई गई, लेकिन यह प्रगति दवा के प्रति मच्छरों की बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता के कारण खतरे में है। डब्ल्यूएचओ की जारी वार्षिक विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेरिया के खिलाफ नए तरीकों, जिनमें दोहरे सक्रिय घटक वाली मच्छरदानी और डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित टीके शामिल हैं, के व्यापक उपयोग से 2024 में अनुमानित 17 करोड़ मामलों और दस लाख मौतों को रोकने में मदद मिली है।

24 देशों में नियमित टीकाकरण :

दोहरे सक्रिय घटक (एआई) वाली मच्छरदानी उन्नत मच्छरदानी हैं जिनमें दो अलग-अलग कीटनाशक (आमतौर पर एक पाइरेथ्रॉइड और क्लोरफेनेपायर या पाइरीप्रॉक्सीफेन) होते हैं। ये व्यापक कीटनाशक प्रतिरोध को दूर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये पारंपरिक मच्छरदानियों की तुलना में, विशेष रूप से अफ्रीका में, पाइरेथ्रॉइड प्रतिरोधी मच्छरों को लक्षित करके, मलेरिया से काफी बेहतर सुरक्षा (20-50 प्रतिशत अधिक प्रभावी) प्रदान करते हैं।

47 देशों को मलेरिया-मुक्त प्रमाणित किया :

Read More ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक: अमेरिका ने बनाया सीरिया में ISIS के कई ठिकानों को अपना निशाना

मौसमी मलेरिया कीमोप्रिवेंशन -मलेरिया के चरम मौसम (बरसात के मौसम) के दौरान बच्चों को मलेरिया-रोधी दवाएं देने की एक प्रभावी रणनीति है, जिसमें हर 28 दिन के अंतराल पर दवा के कोर्स दिए जाते हैं, ताकि रक्त में दवा का स्तर बना रहे और मलेरिया से बचाव हो सके, खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में यह मलेरिया के मामलों और मौतों को कम करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। 

Read More दिल्ली में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप : बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई, कई इलाकों में छाई धुंध की परत

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा