थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले

किराए के कमरे में रहता था आरोपी

थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले

20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी, युवती का शव थाने के सामने कमरे में मिला है। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने युवक पर किडनैप कर रेप और फिर हत्या का आरोप लगाया।

खैरथल.तिजारा। जिले के मुंडावर में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी, युवती का शव थाने के सामने कमरे में मिला है। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने युवक पर किडनैप कर रेप और फिर हत्या का आरोप लगाया। थाने के सामने मर्डर की घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। युवती के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नसिंर्ग डिप्लोमा का सर्टिफि केट लेने मुंडावर आई थीं। छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तभी आरोपी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फि र गला रेतकर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती के सिर के बाल और ब्लड फैला हुआ था। संभावना है कि युवती और युवक उपेंद्र के बीच छीना झपटी हुई थी। इसी दौरान युवक ने युवती के बाल तक नोच डाले। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी जया सिंह भी मुंडावर थाने पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली है। 

किराए के कमरे में रहता था आरोपी
आरोपी उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है और मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को मुंडावर सीएचसी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत