कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने  संघर्ष विराम का किया उल्लंघन : नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, भारत ने दिया जवाब

जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया

कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने  संघर्ष विराम का किया उल्लंघन : नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, भारत ने दिया जवाब

पाकिस्तानी सेना ने  मंगलवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के रामगढ़ और परगवाल इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग के बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पार और परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार उनकी (पाकिस्तानी) चौकियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने  मंगलवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के रामगढ़ और परगवाल इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और जम्मू के अखनूर के परगवाल इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Tags: army

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय