15 करोड़ घरों तक पहुंचा नल से जल : 4 करोड़ में पहुंचाने के हो रहे प्रयास, पाटिल ने कहा- दिक्कतों को दूर करने के हो रहे प्रयास 

जल जीवन मिशन योजना अत्यंत महत्वपूर्ण

15 करोड़ घरों तक पहुंचा नल से जल : 4 करोड़ में पहुंचाने के हो रहे प्रयास, पाटिल ने कहा- दिक्कतों को दूर करने के हो रहे प्रयास 

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने लोकसभा में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ घरों को नल से जल कनेक्शन मिल चुके हैं और शेष घरों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम जारी है। उन्होंने उत्तराखंड, हरियाणा और सिक्किम में योजनाओं की प्रगति, धन उपलब्धता, अनियमितताओं पर सख्ती और पूर्वोत्तर में ड्रिप–स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने की जानकारी भी दी।

नई दिल्ली। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने लोकसभा में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाने के कनेक्शन दे दिए गए हैं और चार हजार करोड़ घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का काम चल रहा है।

पाटिल ने प्रश्न काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अजय भट्ट के सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड में सरकार जल जीवन मिशन योजना के तहत खर्च होने वाली राशि का 90 प्रतिशत हिस्सा उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके तहत लक्षित घरों तक स्वच्छ जल हर हालत में पहुंचाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस योजना के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं और केन्द्र सरकार धन जरूर उपलब्ध कराएगी। इस योजना के क्रियान्वयन में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अनियमितता करने वाले किसी अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत आने वाली उत्तराखंड की सभी परियोजनाओं को संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को पूरा तो करना ही पड़ेगा।

पाटिल ने कांग्रेस की कुमारी सैलजा के प्रश्न पर कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र सिरसा सहित पूरे हरियाणा में इस मिशन के तहत आने वाले सभी घरों को नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम चल रहा है। हरियाणा में जहां पानी के स्रोत नहीं देखे गये होंगे वहां कुछ दिक्कतें आयी होंगी, उन्हें भी दूर करने की कोशिश होगी।

Read More कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज

उन्होंने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इन्द्र हांग सुब्बा के प्रश्न के उत्तर में कहा कि सिक्किम वाटर शेड परियोजना के तहत कार्य कराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने पूर्वात्तर क्षेत्र में जल के स्रोत ढूंढकर सिंचाई के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रक्रिया के जरिए सिंचाई की व्यवस्था भी करायी जायेगी। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का हिस्सा है। बाइस राज्यों में इस प्रक्रिया के परीक्षण किये जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत जल की खपत कम और उपज भी बेहतर होती है।

Read More बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

 

Read More यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे राजनीतिक दल : भाजपा के रवैये से असंतुष्ट सपा के बागियों की क्या दोबारा होगी घर वापसी? सपा ने अपनाया बागियों के लिए सॉफ्ट स्टैंड; बागी विधायकों ने भी साधा संपर्क

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस ने राहत भरी पहल की। स्पाइसजेट, अकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस...
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग
खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल
टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू
युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री
धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण