कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में उठाया रुपए में गिरावट का मुद्दा : कंपनियों और निर्यातकों को कर रहा प्रभावित, 25 प्रतिशत कम हुई लोगों की खरीदने की क्षमता 

पिछले पांच साल में रुपया 20-27 प्रतिशत टूट चुका 

कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में उठाया रुपए में गिरावट का मुद्दा : कंपनियों और निर्यातकों को कर रहा प्रभावित, 25 प्रतिशत कम हुई लोगों की खरीदने की क्षमता 

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रुपए में ऐतिहासिक गिरावट पर चिंता व्यक्त की, बताते हुए कि पिछले पांच साल में यह 20–27% टूटा है और 90.43 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की क्रय क्षमता घट रही है, आयात महंगा हो रहा है, एमएसएमई की लागत बढ़ रही है और व्यापार घाटा तथा पूंजी निकासी की समस्या गहरा रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद विवेक के तन्खा ने राज्यसभा में रुपए में ऐतिहासिक गिरावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह आम लोगों, कंपनियों और निर्यातकों तथा आयातकों को एक समान प्रभावित कर रहा है। उन्होंने शून्यकाल में कहा कि पिछले पांच साल में रुपया 20-27 प्रतिशत टूट चुका है। इसका मतलब यह हुआ कि अब लोगों की खरीदने की क्षमता 25 प्रतिशत कम हो चुकी है। इसी साल रुपये में पांच प्रतिशत की गिरावट रही है जो साल 2022 के बाद सबसे अधिक है और यह एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है।

उल्लेखनीय है कि रुपया मंगलवार को पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा था। आज सुबह यह 90.43 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था।

तन्खा ने कहा कि जब रुपया कमजोर होता है आयात महंगा हो जाता है। ईंधन, रसोई गैस, इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी और दवाएं महंगी हो जाती हैं। इसका मतलब है कि हर परिवार को जरूरी दैनिक वस्तुओं के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। खाने-पीने के सामान और परिवहन भी महंगे हो जाते हैं। एक श्रृंखला शुरू होती है जो गरीबों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। मध्यम वर्ग के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप, चिकित्सा उपकरण, स्टेशनरी, कपड़े और घरेलू उपकरण महंगे हो जाते हैं क्योंकि लगभग हर सामान के लिए कंपोनेंट आयात किये जाते हैं। उन्होंने कहा, Þआम आदमी के लिए रुपये में गिरावट बिना सूचना के वेतन में की गयी कटौती जैसा है।

कांग्रेस सांसद कहा कि कमजोर रुपए का असर सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और निर्यातकों पर भी पड़ता है। आयात पर निर्भर एमएसएमई की लागत 20-30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। आयातित मशीनरी भी महंगी होती है जिससे कंपनियों को विस्तार करने में परेशानी होती है और रोजगार खतरे में पड़ता है।

Read More 'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

उन्होंने कहा कि कपड़ा, रसायन इंजीनियरिंग उत्पाद जैसे सेक्टरों में इंटरमीडियरी वस्तुओं पर निर्भरता के कारण उनका लाभ कम होता है। छोटे विनिर्माताओं को एक तरफ ऊंची लागत और दूसरी तरफ कमजोर मांग से जूझना पड़ता है। जिन कंपनियों ने विदेशी मुद्रा में ऋण ले रखा है, उनके लिए ऋण भुगतान महंगा हो गया है।  

Read More इंडिगो ने की घोषणा : देश की एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली पहली एयरलाइंस बनी, कहा- हम देश को पंख देने के अपने मिशन को बढ़ा रहे आगे

अर्थव्यवस्था के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही महीने में देश का व्यापार घाटा 40 अरब डॉलर से अधिक रहा। यह दिखाता है कि निर्यात की तुलना में आयात किस कदर अधिक है। विदेशी निवेशकों ने 17 अरब डॉलर भारतीय पूंजी बाजार से निकाले हैं। इससे पूंजी की कमी का खतरा है। विदेशों से ऋण प्राप्ति में सुस्ती आयी है। 

Read More नेपाल में बालेन की ऐतिहासिक जीत: पूर्व पीएम ओली को दी करारी शिकस्त, पीएम मोदी ने नेपाल में सफल चुनाव के लिए दी बधाई

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह