Paris Olympics 2024: रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में सपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक

Paris Olympics 2024: रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में सपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़यिों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

पेरिस। लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।

करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी जिदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़यिों ने अपने-अपने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

भारत के 'वॉल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले श्रीजेश ने इन खेलों में भारत की कांस्य पदक जीत के साथ हॉकी से शानदार तरीके से संन्यास लिया। भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की जिसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई प्रयासों को विफल करके शानदार प्रदर्शन किया तथा ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव ने मैदान पर 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही भारतीय टीम को मैच में बने रहने में मदद की।

मनु भाकर ने खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और बाद में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल किया।

Read More रघु सिन्हा आईटीएफ 400 टेनिस टूर्नामेंट का आगाज : कौशिक, नितेश, रंजू, दानवीर और अभिजीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक रजत एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

Read More ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शको मनमोह लिया। टॉम क्रूज, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अपने प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित किया। अगले ओलंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा।

Read More लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़यिों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर प्रक्रिया : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे, 11 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस एसआईआर प्रक्रिया : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे, 11 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस
निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मंगलवार को राजस्थान में जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में...
पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव