कोलंबिया में हेलीकॉप्टर क्रैश, पुलिस अधिकारियों की मौत
पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई

राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख जनरल विलियम रेने सलामांका और रक्षा मंत्री इवान वेलास्केज ने कहा कि हेलीकॉप्टर काकेशिया-मेडेलिन-तुलुआ मार्ग को कवर कर रहा था।
बोगोटा। लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया के एंटिओक्विया प्रांत के कारमांता शहर में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने से 4 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर कारमांता शहर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख जनरल विलियम रेने सलामांका और रक्षा मंत्री इवान वेलास्केज ने कहा कि हेलीकॉप्टर काकेशिया-मेडेलिन-तुलुआ मार्ग को कवर कर रहा था। इस दौरान यह रडार से गायब हो गया। सलामांका ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जायेगी।
Tags: crash
Related Posts
Post Comment
Latest News

14 Mar 2025 13:10:25
मणिपुर में इंफाल स्थित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया
Comment List