राजनीति विज्ञानी एवं महान लेखक माइकल परेंटी का निधन, डिमेंशिया से थे पीड़ित

अमेरिकी विचारक माइकल परेंटी का निधन

राजनीति विज्ञानी एवं महान लेखक माइकल परेंटी का निधन, डिमेंशिया से थे पीड़ित

अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक और लेखक माइकल परेंटी का 92 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया में निधन हुआ। वे साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की आलोचना और स्वतंत्र विचारधारा के लिए प्रसिद्ध थे।

कैलिफोर्निया। अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, लेखक और शिक्षक माइकल परेंटी (92 वर्ष) का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके पुत्र क्रिश्चियन परेंटी ने देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वे डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से जूझ रहे थे। 

परेंटी की लेखनी साम्राज्यवाद, पूंजीवाद और कॉर्पोरेट साम्राज्यवाद के खिलाफ खूब चली और इस बात पर जोर देने के समर्थक थे कि राजनीति को वर्गीय हितों और हालात के नजरिये से देखा एवं जांचा जाना चाहिए।

न्यूयॉर्क में 30 सितंबर 1933 को जन्मे परेंटी ने 'डेमोक्रेसी फॉर द फ्यू','इन्वेंटिंग रियलिटी' और 'ब्लैक शट्स एडं रेड्स' जैसी प्रभावशाली पुस्तकें लिखीं। उन्होंने शैक्षणिक शोध को एक ऐसी वाद-विवादात्मक शैली के साथ जोड़ा, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के दायरे से बाहर के पाठकों तक पहुंचना था। उनके कार्यों ने अमेरिकी विदेश नीति, मीडिया की भूमिका और उदार लोकतंत्र के स्वरूप पर स्थापित विमर्शों को चुनौती दी।

प्रतिभाशाली वक्ता परेंटी को उनकी इस क्षमता के लिए भी सराहा जाता था कि वे जटिल राजनीतिक और ऐतिहासिक तर्कों को उनके मूल तत्व से समझौता किये बिना सरल और सुलभ बना देते थे। अपने अडिग और समझौता विहीन रुख के कारण हालांकि वे अक्सर मुख्यधारा के अकादमिक जगत और मीडिया के निशाने पर रहे, फिर भी स्वतंत्र सोच की प्रमुख तार्किक आवाज बने रहे। उन्होंने महज स्वीकार्यता या करियर में उन्नति के लिए अपने विश्लेषण और विचार को कभी नरम नहीं पडऩे दिया।

Read More कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह