शिवराज सिंह ने लॉन्च किया प्रगति प्रोजेक्ट : 20 हजार कृषि-उद्यमी और किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प, कहा- किसानों की आय बढ़ाने का रास्ता होगा तैयार

सरकार का ध्यान केवल पैदावार बढ़ाने तक सीमित नहीं

शिवराज सिंह ने लॉन्च किया प्रगति प्रोजेक्ट : 20 हजार कृषि-उद्यमी और किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प, कहा- किसानों की आय बढ़ाने का रास्ता होगा तैयार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रगति राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की। इसके तहत 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर 20 लाख छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। यह पहल आठ राज्यों में लागू होगी, जहां तकनीक, मशीनीकरण, बाजार, वित्तीय सहायता और मूल्य संवर्धन के जरिए कृषि को लाभकारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाएगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रगति नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देशभर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार का ध्यान केवल पैदावार बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और कृषि को लाभकारी बनाना भी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छोटे जोत वाले किसानों के लिए पारंपरिक खेती पर्याप्त नहीं है, इसलिए मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रगति नाम की पहल इसी सोच का विस्तार है, जो किसानों को तकनीक, मशीनीकरण, मिट्टी की सेहत के प्रबंधन और बाजार से जोड़कर उनकी वास्तविक आय बढ़ाने का रास्ता तैयार करेगा।

यह पहल देश के प्रमुख कृषि राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में लागू की जाएगी। कार्यक्रम के तहत तैयार किए जाने वाले कृषि-उद्यमी गांव स्तर पर सलाह, मिट्टी परीक्षण, मशीन सेवाएं, वित्तीय लिंक, बाजार कनेक्ट और वैकल्पिक आय के अवसर उपलब्ध कराएंगे। चौहान ने कहा कि केवल खेती करने से काम नहीं चलेगा, हमें मूल्य संवर्धन और विविधीकरण की ओर बढऩा होगा। किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि बागवानी, पशुपालन, मछली और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से संभव है। उन्होंने तकनीक के उपयोग, ड्रोन, डिजिटल सलाह और वैज्ञानिक खेती को भविष्य का आधार बताया।

कार्यक्रम में महिला भागीदारी को विशेष महत्व देते हुए चौहान ने कहा कि बड़ी संख्या में कृषि सखी और महिला उद्यमी इस बदलाव की धुरी बनेंगी और एक-एक उद्यमी पूरे गांव की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रगति केवल एक योजना नहीं, बल्कि परिवर्तन का संकल्प है। यह गांवों को आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त और सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्यवार कृषि रोडमैप और वैज्ञानिक आधार पर फसल योजना के जरिए सरकार कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव की दिशा में काम कर रही है। इस पहल को भारत में निजी क्षेत्र के नेतृत्व में सबसे बड़े कृषि-उद्यमिता कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ और समावेशी कृषि विकास का नया मॉडल प्रस्तुत करेगा। प्रगति पहल में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ साझेदार के रूप में जुड़ी हैं, जो मिलकर किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए एक समन्वित समर्थन तंत्र तैयार करेंगी।

इस बहु-साझेदार गठबंधन में पेप्सिको फाउंडेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन , गेट्स फाउंडेशन, एनवायरनमेंटल डिफेंस फंड , ग्लोबल एग्री एंटरप्रेन्योरशिप अकादमी, सस्टेनेबल एग्रीकल्चर फाउंडेशन्स इंटरनेशनल एसोसिएशन, एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन शामिल हैं। यह पूरा पार्टनर नेटवर्क मिलकर प्रशिक्षण, वित्तीय एवं डिजिटल समावेशन, बाजार संपर्क, तकनीकी सहायता और पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक समावेशी, सक्षम और जलवायु-सहनशील बनाने की दिशा में काम करेगा।

Read More अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी

Tags: empower

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई