मोदी को तीसरा टर्म दिलाने के लिए विदेशों से अभियान चलाने की तैयारी

अमेरिका में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं

मोदी को तीसरा टर्म दिलाने के लिए विदेशों से अभियान चलाने की तैयारी
अब इसने और गति पकड़ ली है। ओएफबीजेपी यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने बताया कि फरवरी में पूरे अमेरिका में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरा टर्म दिलाने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी अभियान चलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसमें देश में 25 लाख लोगों को फोन कर प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जिताने के वोट देने की अपील की जाएगी। साथ ही 3000 भारतवंशियों का प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा जाएगा। यह देशभर में कई स्थानों पर भाजपा और उनके उम्मीदवारों के समर्थन में कैंपेन चलाएंगे। काल करने और विभिन्न राज्यों और भाषाओं के अनुसार रणनीति विकसित करने में मदद करने के लिए पूरे अमेरिका में दो दर्जन से अधिक टीमें भी बनाई गई हैं। संस्था की ओर से कहा गया है कि इसके लिए दिसंबर से तैयारियां जारी हैं। अब इसने और गति पकड़ ली है। ओएफबीजेपी यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने बताया कि फरवरी में पूरे अमेरिका में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।

बीजेपी ने चलाया अभियान
बीजेपी के समर्थकों और स्वयंसेवकों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि आम समुदाय, समुदाय के नेताओं और उन्हें इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

अभियान में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का होगा गुणगान 
भारतीय प्रवासियों से आग्रह करेंगे कि वे दोस्तों और परिवारों को भाजपा के लिए वोट करने के लिए कहें। उन्हें बताएंगे कि भाजपा को वोट क्यों देना चाहिए और वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सभी उपलब्धियां गिनाएंगे।

Tags: campagin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस