प्रियंका गांधी ने वायु प्रदूषण पर व्यक्त की चिंता : सरकारों से की समन्वित कार्रवाई की अपील, कहा- अब एकजुट होकर कुछ करने का समय 

सरकारी उपायों की नाकामी की व्यापक आलोचना होती है

प्रियंका गांधी ने वायु प्रदूषण पर व्यक्त की चिंता : सरकारों से की समन्वित कार्रवाई की अपील, कहा- अब एकजुट होकर कुछ करने का समय 

वाड्रा ने सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया और अपनी पार्टी की ओर से समर्थन की पेशकश करते हुये कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये केंद्र एवं राज्य सरकारों से समन्वित कार्रवाई की तत्काल अपील की है। वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय  राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को देखते हुये इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उसे कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसका असर बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और सांस रोगों से पीड़ित मरीजों पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति से निपटने का आह्वान करते हुए कहा कि इस शहर पर प्रदूषण का जबदस्त आवरण है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर इस बारे में कुछ करें।

वाड्रा ने सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया और अपनी पार्टी की ओर से समर्थन की पेशकश करते हुये कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएँगे, हम  उनका समर्थन और सहयोग करेंगे। दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक गंभीर समस्या बनी हुई है। सर्दियों के महीनों में राजधानी में अक्सर प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुँच जाता है, जिसके कारण सरकारी उपायों की नाकामी की व्यापक आलोचना होती है।

 

Tags: priyanka

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद