राहुल गांधी का दूषित पानी को लेकर सरकार पर हमला : पानी पीकर मर रहे लोग, कहा- यहीं अर्बन मॉडल

आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए

राहुल गांधी का दूषित पानी को लेकर सरकार पर हमला : पानी पीकर मर रहे लोग, कहा- यहीं अर्बन मॉडल

दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दोनों परिवारों को उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए।

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे स्मार्ट सिटी व अर्बन मॉडल बताया जा रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है और उसे इस पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने दूषित पानी से बीमार मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दोनों परिवारों को उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए।

राहुल गांधी ने अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। यहां उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ इंदौर की समस्या नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में लोग साफ पानी के लिए परेशान हैं। भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह तथाकथित नई स्मार्ट सिटी का मॉडल है, जहां पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। परिवारों ने पानी पीने के बाद बीमारी झेली और मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है और आज भी इलाके में साफ पानी नहीं मिल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इलाज पर हुए खर्च और मौतों के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इसे राजनीति कहा जाए तो भी उनका उद्देश्य लोगों के हक के लिए आवाज उठाना है। राजनीति के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वे यहां मदद करने और पीड़ितों के साथ खड़े होने आए हैं। विपक्ष के नेता के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि जहां लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहां उनकी आवाज उठाई जाए।

 

Read More नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) के आह्वान पर जलदाय विभाग के हजारों कर्मचारी जलभवन पर ओएंडएम निजीकरण के विरोध में...
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला