राजस्थान सरकार ने एक साल पहले ही तय कर दिया था दीपावली 31 अक्टूबर की होगी

तर्कों पर विचार-विमर्श किया गया था

राजस्थान सरकार ने एक साल पहले ही तय कर दिया था दीपावली 31 अक्टूबर की होगी

दीपावली किस दिन मनाई जाएगी, इसको लेकर राज्य सरकार में कोई विवाद नहीं है। एक साल पहले जारी कैलेण्डर में दीपावली 31 अक्टूबर को दर्शा दी गई है और छुट्टी भी घोषित कर दी गई है।

जयपुर। हिन्दू पंचांग और पंडित-धर्मशास्त्री दीपावली पर्व मनाने को लेकर चाहे कुछ भी तर्क थे, लेकिन राजस्थान सरकार ने एक साल पहले ही तय कर दिया था कि सन् 2024 में दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों के अनुसार दीपावली पर्व की तारीख को लेकर पिछले साल सितम्बर महीने में भी धर्म शास्त्रियों और विद्वानों के अलग-अलग तर्क आए थे। उस समय भी इनके तर्कों पर विचार-विमर्श किया गया था। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से जारी कैलेण्डर का भी अवलोकन किया गया था।

केन्द्र सरकार ने भी दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर को घोषित किया है। उसके बाद राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष 2024 में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नौ अक्टूबर 2023 को अगले साल का कैलेण्डर जारी किया गया। उसमें भी दीपावली 31 अक्टूबर की बताई गई है। कैलेण्डर के अनुसार गुरुवार, 31 अक्टूबर को दीपावली, शनिवार, दो नवम्बर को गोवर्धन पूजा और रविवार, तीन नवम्बर को भाई दूज मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने इन तीनों तारीखों में ही पर्व को लेकर छुट्टियां घोषित की है। यह दीगर बात है कि एक नवम्बर को शुक्रवार है और और उस दिन राज्य में सरकारी अवकाश नहीं है। जयपुर के आराध्य देव श्री गोविन्ददेव जी मंदिर में भी दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

दीपावली किस दिन मनाई जाएगी, इसको लेकर राज्य सरकार में कोई विवाद नहीं है। एक साल पहले जारी कैलेण्डर में दीपावली 31 अक्टूबर को दर्शा दी गई है और छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। पंचांग और धर्मशास्त्री दीपावली की तारीख को लेकर क्या कहते हैं, वह उनका मामला है।
डॉ. जोगाराम, शासन सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान

Read More ग्रामीण संपर्क सड़कें वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर

जिलों के पंडित भी गुटों में बंटे
दीपावली मनाने को लेकर राजस्थान के पंडितों में भी गुटबाजी है। इसके चलते राजस्थान में दीपावली इस बार दो दिन मनाई जा रही है। पंडितों ने कुछ जिलों में 31 अक्टूबर को मनाने को कहा है। अन्य जिलों में एक नवम्बर को मनाने का ऐलान किया है। 

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

इन जिलों में 31 को मनेगी दीपावली
जयपुर, दौसा, पाली, जैसलमेर, कोटा, नागौर, चूरू, सीकर, सिरोही, हनुमानगढ़,  गंगापुरसिटी, राजसमंद और झालावाड़। 

Read More वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

इन जिलों एक नवम्बर को दिवाली
उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जालौर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर, बूंदी और टोंक।  

इन जिलों में है दो मत
श्रीगंगानगर, जोधपुर, झुंझुनूं,  बीकानेर, अलवर और बीकानेर। 

धर्म सभा आज
अखिल भारतीय विद्वत परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को होने वाली  धर्मसभा में भी दीपावली मनाने का निर्णय लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा