गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 जीतकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपए अपने नाम किए। फरहाना भट्ट पहली रनर-अप और प्रणित मोरे दूसरे रनर-अप रहे। तीन महीने के सफर में शुरुआती आलोचनाओं के बावजूद गौरव का शांत, संयमित और रणनीतिक खेल उनकी ताकत बना। सलमान खान ने उनके गरिमापूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें “टीवी का सुपरस्टार” कहा।

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 का खिताब अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने उनका हाथ उठाकर विजेता घोषित किया और गौरव ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए लेकर घर लौटे। फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

43 वर्षीय गौरव खन्ना ने शो में तीन महीने से अधिक समय बिताया और अपने खेल को धीरे-धीरे निखारा। शुरुआत में उन्हें “बहुत शांत”, “निष्क्रिय” या “इनविज़िबल” कहकर आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ उनका संयमित और संघर्ष-मुक्त रवैया ही उनकी सबसे बड़ी मजबूती बन गया। घर के लगभग सभी टास्क-चाहे टिकट टू फिनाले हो या और कोई टास्क। सब में उन्होंने सहजता, धैर्य और रणनीति दिखाते हुए अपनी पहचान मजबूत की।

मृदुल के साथ उनकी दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव ने भी दर्शकों से उन्हें भरपूर समर्थन दिलाया। घर के भीतर फरहाना, तान्या और अमाल जैसे मजबूत खिलाड़ियों के दबाव के बावजूद गौरव लगातार अपनी गति और स्थिरता बनाए रखने में सफल रहे। “बैक-फुट किंग” जैसे टैग हटाकर उन्होंने यह साबित किया कि शांत स्वभाव भी जीत का सबसे प्रभावी हथियार हो सकता है।

सलमान खान ने गौरव की परिपक्वता, गरिमापूर्ण व्यवहार और लगातार विकास की सराहना करते हुए उन्हें “टीवी का सुपरस्टार” बताया। गौरव खन्ना के संतुलित खेल और सकारात्मक छवि ने उन्हें बिग बॉस 19 का विजेता बना दिया।

Read More एजीटीएफ और दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस-वे पर चावल के कट्टों के नीचे मिला 1.35 करोड़ का नशा, हाईटैक तरीके से तस्करी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण