मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, मतदाताओं को धमकाने, ईवीएम को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की थी हिंसा

मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, मतदाताओं को धमकाने, ईवीएम को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की थी हिंसा

जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर में निर्धारित दो चरण के मतदान के पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव आयोग ने इंडिया समूह की कांग्रेस पार्टी की शिकायतों के बाद इन बूथों पर मतदान को अमान्य कर दिया था।

इंफाल। मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया के दौरान उपद्रवियों द्वारा मतदाताओं को धमकाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा के बाद इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 11 मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराए जा रहे हैं।

प्रदेश चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक खुरई विधानसभा क्षेत्र में मोइरंगकम्पु साजेब अपर प्राइमरी स्कूल और एस. इबोबी प्राइमरी स्कूल (ईस्ट विंग), क्षेत्रीगाओ में 04, उरीपोक में 03 तथा थोंगजू और कोनथौजम 01-01 बूथ में अतिरिक्त बलों की उपस्थिति के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 07.00 बजे मतदान शुरू हुआ।

जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर में निर्धारित दो चरण के मतदान के पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव आयोग ने इंडिया समूह की कांग्रेस पार्टी की शिकायतों के बाद इन बूथों पर मतदान को अमान्य कर दिया था। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा विभिन्न बूथों पर कब्जे के साथ ही उसके मतदान एजेंटों और कार्यकर्ताओं को धमकी दी गयी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार