भारतीय रेलवे ने किया काउंटर से तत्काल टिकट लेने के नियमों में बड़ा फेरबदल, अब इस काम के बिना नहीं मिलेगा टिकट, जानें पूरी प्रोसेस

अब खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकट भी ओटीपी से होंगे वेरिफाई

भारतीय रेलवे ने किया काउंटर से तत्काल टिकट लेने के नियमों में बड़ा फेरबदल, अब इस काम के बिना नहीं मिलेगा टिकट, जानें पूरी प्रोसेस

यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकटों में भी ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने बताया कि यह नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में देशभर के सभी आरक्षण काउंटरों पर लागू कर दी जाएगी।

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी आधारित टिकट वितरण प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह नयी व्यवस्था अगले कुछ दिनों में देशभर के सभी आरक्षण काउंटरों पर लागू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि, रेलवे ने जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए 'आधार' ओटीपी सिस्टम लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर में सभी सामान्य आरक्षण बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली शुरू की गयी थी। इन दोनों पहल को यात्रियों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया, जिससे टिकट वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी।

विज्ञप्ति के मुताबिक रेलवे द्वारा नवंबर में काउंटर बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वर्तमान में यह सिस्टम 52 ट्रेनों पर लागू किया जा चुका है। इस व्यवस्था के तहत काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराते समय यात्री के फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है और वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट जारी किया जाता है। आगामी दिनों में इस सिस्टम को शेष सभी ट्रेनों पर लागू कर दिया जाएगा।

रेलवे ने कहा है कि यह कदम तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और वास्तविक यात्रियों को अधिक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद टिकटिंग सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

Read More तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला