तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे

पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया

तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे
तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार पहाड़ियों पर स्थित एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 परिवारों के 5 बच्चों सहित 7 सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बचाव अभियान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वीओसी नगर में 11वीं स्ट्रीट पर स्थित घर पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि लगातार बचाव अभियान में बाधा आ रही है। संकरी सड़कें और अन्य बाधाओं के कारण भारी मशीनों को काम में नहीं लगाया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पांडियन ने बताया कि बचाव कर्मी अपने मोबाइल के माध्यम से परिवार के सदस्यों से संपर्क स्थापित करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई घर और दोपहिया वाहन या तो क्षतिग्रस्त हो गए या आंशिक रूप से मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र के निवासियों को निकाला गया और एक सरकारी स्कूल में आश्रय दिया गया।



Tags: Landslide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों को बचाने के लिए वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने प्रोजेक्ट रैप्टर शुरू...
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत
सतरी बाई का जज्बा : 2 दिन का सफर, दुर्गम पहाड़ और फिर लोकतंत्र के नाम वोट!
भजनलाल सरकार ने 34 माह में क्या बदला? मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां
एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार