स्पेस स्टेशन पर लीक हो रहा रूसी मॉड्यूल, सुनीता विलियम्स के लिए बन सकता है खतरा

इस लीक की गंभीरता को लेकर विवाद कर रहे हैं

स्पेस स्टेशन पर लीक हो रहा रूसी मॉड्यूल, सुनीता विलियम्स के लिए बन सकता है खतरा

लीकेज की जगह को सील करने की भी कोशिश की गई। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अभी रूस और अमेरिका इस लीक की गंभीरता को लेकर विवाद कर रहे हैं। 

नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) लीक हो रहा है। दिक्कत ये है कि इसे ठीक करने के बजाय अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस आपस में मनमुटाव करके बैठे हैं। ये लीकेज स्पेस स्टेशन के रूसी मॉड्यूल पीआरके में हो रही है। जो सर्विस मॉड्यूल को स्पेस स्टेशन से जोड़ता है। नासा और रूसी स्पेस एजेंसी इस लीक के बारे में 2019 से जान रहे हैं, लेकिन इस लीक के पीछे की वजह अब तक नहीं खोजी जा सकी है। कई बार इस लीकेज की वजह से स्पेस स्टेशन को खतरा आया है। लीकेज की जगह को सील करने की भी कोशिश की गई। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अभी रूस और अमेरिका इस लीक की गंभीरता को लेकर विवाद कर रहे हैं। 

इस विवाद की वजह से स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स समेत अन्य अंतरिक्षयात्रियों को दिक्कत हो सकती है। हाल में नासा ने इस लीक को लेकर जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक इस लीक की वजह से स्टेशन साल 2030 तक काम करने लायक नहीं बचेगा। आईएसएस एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख बॉब कबाना ने कहा कि इस लीक की वजह से स्पेस स्टेशन पर बड़ी आपदा आ सकती है। हर दिन निकल रही है 1.1 किलो हवा, हो सकता है विस्फोट: नासा ने बताया कि स्पेस स्टेशन पर जो रूसी मॉड्यूल में लीकेज है, उससे हर दिन 0.9 से 1.1 किलोग्राम हवा निकल रही है। जिसकी वजह से स्पेस स्टेशन का संतुलन बिगड़ रहा है। इस साल अप्रैल में यह लीकेज 1.7 किलोग्राम प्रति दिन में बदल गया था।

अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो हवा निकलने की गति बढ़ सकती है। नासा इस प्लान में भी है कि वह क्रू ड्रैगन कैप्सूल में एक्स्ट्रा पैलेट सीट लगाए और अपने एस्ट्रोनॉट्स को बचाकर धरती पर वापस ले आए। नासा एस्ट्रोनॉट माइकल बैरेट कहते हैं कि स्टेशन अब युवा नहीं रहा। जल्द ही स्टेशन के अलग-अलग स्थानों पर दरारें भी आ सकती हैं। वो फट सकता है। वैसे भी स्पेस स्टेशन को काम करने लायक रखने की कोशिश हो रही है। फिर वह धरती के वायुमंडल में जलते हुए नीचे गिर जाएगा।

लीकेज की वजह से आ सकती है स्टेशन पर बड़ी दिक्कत
सीएनएन की माने तो रूसी स्पेस एजेंसी के लोगों ने इस लीकेज के खतरे को हल्के में लिया है। जिसकी वजह से भविष्य में स्पेस स्टेशन की वर्किंग में बड़ी समस्या आ सकती है। स्पेस स्टेशन नवंबर 2000 से लगातार एस्ट्रोनॉट्स से भरा हुआ है। यह करीब 25 साल पुरानी अंतरिक्ष में तैरती हुई प्रयोगशाला है। अगर लीकेज की वजह से यहां पर विस्फोट होता है। तो यह कई हजार टुकड़ों में बंटकर खत्म हो जाएगा। टूटे हुए सैटेलाइट्स के टुकड़े, रॉकेट के हिस्सों से भी रिस्क रहता है। ऐसे में लीकेज की समस्या इस स्पेस स्टेशन का खतरा बढ़ा रहे हैं। 

Read More एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

 

Read More अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर

Tags: space

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला