Chandryaan 3 में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

64 साल की आयु में हुआ निधन

Chandryaan 3 में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चंद्रयान 3 में अपनी आवाज देने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरान पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया।

चेन्नई। चंद्रयान 3 में अपनी आवाज देने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरान पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया। वह 64 साल की थीं।

वैज्ञानिक वलारमथी ने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए अपनी आवाज थी। लॉन्चिंग के करीब दो महीने बाद उनका शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वैज्ञानिक वलारमथी का जन्म तमिलनाडु के अरियालुर में 31 जुलाई, 1959 को हुआ था। उन्होंने कोयंबटूर में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक करने से पहले निर्मला गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की। वलारमथी।984 में इसरो में शामिल हुईं और उन्होंने अपने पद पर कार्यरत रहते हुए, कई अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि एन वलारमथी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो चंद्रयान 3 सहित कई इसरो लॉन्च काउंटडाउन के पीछे की आवाज थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Read More अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर जुबानी ‘फायर’: वार्ता के लिए वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अनिश्चितता

उल्लेखनीय है कि  14 जुलाई को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त को इसका लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतरा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करवाई।

Read More दशकों की प्रतीक्षा खत्म : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने कहा-विधायिका में महिलाओं को आरक्षण 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित