पुंछ जिले में तलाशी अभियान: पाकिस्तान, चीन में बने हथियार और बारुद बरामद
एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक .223 बोर की पाकिस्तान निर्मित एके शेप गन हैंडग्रिप, दो मैगजीन 233 एके शेप गन तथा चार चाइनीज पिस्तौल बरामद किये गये।
जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और चीन में बने हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और चीन में बने हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने पुंछ जिले में हवेली क्षेत्र के नूर कोटे गांव में संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तलाश के दौरान दो एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक 223 बोर की पाकिस्तान निर्मित एके शेप गन हैंडग्रिप, दो मैगजीन .233 एके शेप गन तथा चार चाइनीज पिस्तौल बरामद किये गये।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List