छोटे उद्योग अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ : रोजगार सृजन के साथ बढ़ाते है सामाजिक समावेशन, मुर्मु ने कहा- छोटे उद्योग देश की प्रगति में निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका 

र्यात में 45 प्रतिशत का योगदान रहा है

छोटे उद्योग अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ : रोजगार सृजन के साथ बढ़ाते है सामाजिक समावेशन, मुर्मु ने कहा- छोटे उद्योग देश की प्रगति में निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका 

छोटे उद्योग महिलाओं, युवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों तथा वंचितों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सामाजिक समावेशन को भी बढ़ाते हैं। 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छोटे उद्योगों को भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ करार देते हुए कहा है कि ये रोजगार सृजन के साथ सामाजिक समावेशन को भी बढ़ाते हैं। मुर्मु ने यहां अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2025 के समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ हैं।  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग न केवल देश के सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, बल्कि भूमि स्तर पर नवाचार को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग महिलाओं, युवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों तथा वंचितों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सामाजिक समावेशन को भी बढ़ाते हैं। 

इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग  के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ-साथ मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। आंकड़ों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि छोटे उद्योगों का देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30 प्रतिशत, विनिर्माण में 36 प्रतिशत और निर्यात में 45 प्रतिशत का योगदान रहा है। यह क्षेत्र कृषि के बाद रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र से पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं। इस तरह यह क्षेत्र कमजोर वगों के सशक्तिकरण और विकास के विकेन्द्रीकरण से समावेशी विकास में मदद करते हैं। छोटे उद्योग क्षेत्र देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

छोटे उद्योगों के समक्ष वित्त की समस्या के साथ साथ बड़ी कंपनियों से  प्रतिस्पर्धा, अत्याधुनिक तकनीक की कमी, कच्चे माल और कुशल मानवश्रम की कमी, सीमित बाजार और भुगतान में देरी की दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों को इन चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने के लिए सरकार ने कुछ नीतिगत बदलाव किये हैं।  सरकार ने छोटे उद्योगों की परिभाषा में बदलाव करते हुए इनका दायरा बढाया है। राष्ट्रपति ने पीएम विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।  उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में योजनाओ का लाभ उठाना चाहिए।

विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में छोटे उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति  ने ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य  में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। उन्होंने ऑनलाइन विवाद समाधान  (ओडीआर) पोर्टल का अनावरण भी किया। मुर्मु ने एमएसएमई हैकाथॉन  5.0 का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हैकाथॉन 4.0 के परिणाम की घोषणा भी  की गयी। राष्ट्रपति 'एमएसएमई पत्रिका और एक पुस्तिका 'अपने ऋणदाता को  जानें का विमोचन किया।

Read More घर बैठे प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन महंगा : 20 गुना तक दरें बढ़ाई, जेल में बैठे व्यक्ति को केवल 50 रुपए अतिरिक्त फीस पर मिलेगी ये सुविधा

 

Read More पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प