सुप्रीम कोर्ट का आदेश : डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जांच करेगी CBI, एक नाम पर कई SIM पर रोक की तैयारी

CBI को विशेष अधिकार भी दिए गए 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश : डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जांच करेगी CBI, एक नाम पर कई SIM पर रोक की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट ने तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम को गंभीर खतरा बताते हुए इसकी जांच CBI को सौंप दी है और एजेंसी को विशेष अधिकार दिए हैं। अब CBI स्कैम में उपयोग किए गए बैंक खातों व बैंकरों की जांच कर सकेगी। कोर्ट ने सभी राज्यों व आईटी अथॉरिटीज को पूर्ण सहयोग का आदेश दिया और DoT से एक नाम पर कई सिम जारी करने पर रोक के लिए प्रस्ताव मांगा।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बेहद गंभीर खतरा मानते हुए इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे साइबर अपराध आम लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसलिए इनकी जांच अब CBI करेगी। साथ ही CBI को विशेष अधिकार भी दिए गए हैं, जिनके तहत वह उन सभी बैंक खातों और संबंधित बैंकरों की जांच कर सकेगी, जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट स्कैम में किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आईटी इंटरमीडियरी रूल्स 2021 के तहत सभी अथॉरिटीज CBI को पूरा सहयोग दें। जिन राज्यों ने अभी तक CBI को जनरल कंसेंट नहीं दी है, उन्हें भी इस मामले में अनुमति प्रदान करनी होगी, ताकि जांच पूरे देश में बिना रोकटोक के जारी रह सके। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर CBI इंटरपोल अधिकारियों से मदद ले सकती है।

कोर्ट ने दूरसंचार विभाग (DoT) से कहा कि एक नाम पर कई सिम कार्ड जारी करने की समस्या को रोकने के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार कर कोर्ट में पेश किए जाएं।

 

Read More ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत