सेना के काफिले पर गिरी चट्टान : कर्नल सहित 2 जवान शहीद, पहाड़ी क्षेत्र में था अधिकारियों का वाहन

ड्यूटी के दौरान 2 सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है

सेना के काफिले पर गिरी चट्टान : कर्नल सहित 2 जवान शहीद, पहाड़ी क्षेत्र में था अधिकारियों का वाहन

लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 2 जवानों को बचाने के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने ड्यूटी के दौरान 2 सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है।

जम्मू। लद्दाख में सेना के काफिले के वाहन पर चट्टान गिरने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 2 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह दुखद घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई, जब काफिला डुरबुक से चोंगताश तक प्रशिक्षण अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र से निकल रहा था। अधिकारियों के अनुसार एक अधिकारी समेत 4 सैन्यकर्मी वाहन में यात्रा कर रहे थे, तभी ऊंचाई से एक विशाल चट्टान टूटकर वाहन पर गिर गई। बचाव दल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन से घायल सैन्यकर्मियों को निकाला। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 2 जवानों को बचाने के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने ड्यूटी के दौरान 2 सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है।

सेना ने किया बलिदान को सेल्यूट
कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कोर और सभी रैंक लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह को सेल्यूटकरते हैं, जिन्होंने लद्दाख में कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।     

Tags: soldiers

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ