मोदी-योगी के राज्य में पेंच : केंद्र शासित प्रदेश नई दिल्ली सहित दस राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी

बीजेपी को संसद के मानसून सत्र से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

मोदी-योगी के राज्य में पेंच : केंद्र शासित प्रदेश नई दिल्ली सहित दस राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी
बीजेपी ने अपने संगठन चुनाव को गति देते हुए पिछले एक हफ्ते में कई राज्यों के प्रदेश प्रमुखों का ऐलान कर दिया है।

अहमदाबाद। बीजेपी ने अपने संगठन चुनाव को गति देते हुए पिछले एक हफ्ते में कई राज्यों के प्रदेश प्रमुखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी को संसद के मानसून सत्र से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड जैसे तमाम राज्यों में तस्वीर क्लिर कर दी है लेकिन पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात और योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की मानें ज्यादा कठिनाई यूपी के अध्यक्ष में आ रही है। गुजरात में राह इतनी कठिन नहीं है। यहां समन्वय बनाना आसान है, हालांकि आसान होने के बाद भी नए अध्यक्ष के ऐलान नहीं होने से थोड़ी नेताओं में मायूसी है क्योंकि संगठन ढीला पड़ा हुआ है।

क्या ट्रेंड दिख रहा है ?

अभी तक बीजेपी ने राज्यों में जिस तरह के चेहरों को संगठन की कमान सौंपी है उससे लगता है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बड़ा प्रयोग कर सकती है, हालांकि उत्तर प्रदेश में ओबीसी वोट छिटकने से बीजेपी चिंतित है। इसी प्रकार से गुजरात में ओबीसी वोट सर्वाधिक है। बीजेपी के अभी के अध्यक्ष मराठी हैं। ऐसे मे देखना होगा कि बीजेपी क्या जातीय समीकरण साधेगी? क्योंकि राज्य में आप ने अपना अभियान तेज कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ की पृष्ठभूमि वाला होगा। समिक भट्टाचार्य, हेमंत खंडेलवाल, महेंद्र भट्ट सभी संघ की भट्टी में तपकर निकले हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर रोमांच बढ़ा हुआ है। गुजरात में चर्चा है कि हो सकता हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के बाद गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो। सूत्र यह भी संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि गुजरात ही नहीं बल्कि यूपी में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए जरूरी कोरम पूरा कर लिया है। जो भी है लेकिन गुजरात पीएम मोदी और अमित शाह का गृह राज्य है। ऐसे में सभी की नजरें लगी हैं, क्योंकि राज्य में आगे साल नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव होंगे। इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

इन राज्यों में ऐलान अभी बाकी :

Read More युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

पार्टी के सूत्रों के अनुसार दिल्ली, पंजाब, झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर में संगठन चुनावों में अभी देरी होगी। गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रमुख चुनने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में ऐलान हो सकता है, लेकिन यूपी और गुजरात में पेंच फंसने की अटकलें लग रही हैं। ऐसे में बीजेपी ने आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सात में ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अभी वीरेंद्र सचदेवा पार्टी के प्रमुख है। राज्यों में कुल 28 राज्यों में नौ राज्य बाकी हैं। 19 में ऐलान हो चुका है।

Read More इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना

तेलंगाना में दिखी नाराजगी :

Read More यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट

तेलंगाना में फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह के इस्तीफे को छोड़ दे तो अभी तक बीजेपी के संगठन चुनाव में कहीं कोई बगावत सामने नहीं आई है। राजा सिंह ने एम रामचंद्रर राव को बीजेपी की कमान दिए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना में अभी तक संगठन के बॉस जी किशन रेड्डी थे, हालांकि इसके बाद भी तेलंगाना में चुनाव निर्विरोध हुआ था। बाकी राज्यों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति रहने की उम्मीद है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
कमजोर मानसून की भविष्यवाणी और पश्चिम एशिया संकट से घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी 123 अंक...
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार