सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

हाईकमान ने लगाई नाम पर मुहर

सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई तथा मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान की ओर से सुक्खू के नाम पर मुहर लगी है।सुखविंदर सुक्खू ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक निर्वाचित सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। वहीं प्रतिभा खेमे के मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई तथा मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान की ओर से सुक्खू के नाम पर मुहर लगी है।सुखविंदर सुक्खू ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। रविवार दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की सीएम पद पर दावेदारी कर रही थीं। इससे पहले प्रतिभा सीएम की दौड़ से बाहर हो गई। दोपहर तक तो मुख्यमंत्री चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसाए जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गर्इं। 

सुक्खू का नाम आते ही होटल पहुंची प्रतिभा
इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से भी हुई। मगर, कांग्रेस हाईकमान के आगे उनका एतराज नहीं टिक सका।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाकुंभ कल्पवास, एक माह तक गंगा किनारे रेत में करते हैं आराधना महाकुंभ कल्पवास, एक माह तक गंगा किनारे रेत में करते हैं आराधना
महाकुंभ में कल्पवास एक प्राचीन धार्मिक परम्परा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आत्मशुद्धि, ध्यान और तपस्या का मार्ग प्रस्तुत करता...
अमेरिका में आज से ट्रम्प कार्ड, 47वें राष्ट्रपति के तौर पर लेंगे शपथ
करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता, विवेयन डिसेना को दी कड़ी टक्कर 
नौ मंजिला सोसाइटी के चौथे माले पर भड़की आग, लाखों का नुकसान
नीरज चोपड़ा बंधे विवाह बंधन में, सोशल मीडिया पर किया एलान
ट्रक और बाइक में भिडंत, 2 लोगो की मौत
टोपीदार बंदूक की बैरल फटी, 2 बाराती लहूलुहान