बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन

250 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों को लेकर आ रहा विमान

बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन

अपराह्न करीब 12:40 बजे एचएसआईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि विमान के अंदर कोई बम नहीं पाया गया तथा सुरक्षा अधिकारी अब यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं।

ढाका। इटली के रोम से बंगलादेश के ढाका आ रहे बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कैप्टन कमरूल ने कहा (हवाई अड्डे के अधिकारियों को) की सुबह विमान की रोम से ढाका उड़ान के संबंध में एक अज्ञात नंबर से आए फोन से बम की धमकी मिली है। खतरे को भांपते हुए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। किसी भी संभावित खतरे का पता लगाने के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 250 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों को लेकर आ रहे विमान को 09:20 बजे ढाका हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और टर्मिनल तक पहुंचाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराह्न करीब 12:40 बजे एचएसआईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि विमान के अंदर कोई बम नहीं पाया गया तथा सुरक्षा अधिकारी अब यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया