सुनेत्रा पवार राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गई, आज शाम को लेगी डिप्टी सीएम पर की शपथ

सुनेत्रा पवार चुनी गईं राकांपा विधायक दल की नेता

सुनेत्रा पवार राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गई, आज शाम को लेगी डिप्टी सीएम पर की शपथ

मुंबई में राकांपा विधायक दल ने सुनेत्रा पवार को नेता चुना। दिवंगत अजित पवार के बाद आज शाम उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उन्हें आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। राकांपा के विधान मंडल दल के सदस्यों की यहां विधान भवन में हुयी बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार इस समय राज्यसभा की सांसद हैं। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार को आज शाम पांच बजे राजभवन में उपमुख्ममंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। अजित पवार महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। पार्टी में  उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सर्वसम्मति थी। 

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। समझा जाता है कि इस मुलाकात में उन्हें पार्टी के विचारों से अवगत कराया गया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका