संसद को किसी विशेष तरीके से कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकती अदालत, हर पहलू पर सोच समझकर बनाया नया कानून : सुप्रीम कोर्ट

पुलिस चार्जशीट की प्रति पीड़ित को मुफ्त में उपलब्ध कराए

संसद को किसी विशेष तरीके से कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकती अदालत, हर पहलू पर सोच समझकर बनाया नया कानून : सुप्रीम कोर्ट

ये आदेश दे सकती है कि वो कानून को खास तरीके से बनाएं। याचिका में मांग की गई थी कि निचली अदालतें और पुलिस चार्जशीट की प्रति पीड़ित को मुफ्त में उपलब्ध कराए।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट विधायिका को किसी विशेष तरीके से कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकती है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी किसी आपराधिक मामले में चार्जशीट पर संज्ञान लेते समय पीड़ित को नोटिस जारी करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए की। कोर्ट ने कहा कि संसद ने हर पहलू पर सोच समझकर नया कानून बनाया है। कोर्ट ने कहा कि रिट याचिका में ना तो हाईकोर्ट और न ही सुप्रीम कोर्ट विधायिका को ये आदेश दे सकती है कि वो कानून को खास तरीके से बनाएं। याचिका में मांग की गई थी कि निचली अदालतें और पुलिस चार्जशीट की प्रति पीड़ित को मुफ्त में उपलब्ध कराए।

धारा 230 में पीड़ित के सुने जाने के अधिकार का कोई उल्लेख नहीं 
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 230 में पीड़ित के सुने जाने के अधिकार का कोई उल्लेख नहीं है। याचिका में मांग की गई है जिला अदालतें किसी चार्जशीट पर संज्ञान लेते समय पीड़ित को नोटिस जारी कर उनका भी पक्ष पूछे।

केंद्र के अधिवक्ता ने दी दलील
सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 230 के तहत अगर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर केस नियोजित किया जाता है, तो मजिस्ट्रेट और पुलिस आरोपी और पीड़ित दोनों को मुफ्त में चार्जशीट और दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराते हैं।

 

Read More अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां
राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी वाहन रथयात्रा निकाली। यात्रा...
निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग