दूर दराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर सरकार का है विशेष ध्यान : जरूरतमंदों को मिले सुविधाओं का लाभ इसके उठाए जा रहे कदम, अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में दिया जवाब

गर्भवती महिलाओं की देखभाल के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे 

दूर दराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर सरकार का है विशेष ध्यान : जरूरतमंदों को मिले सुविधाओं का लाभ इसके उठाए जा रहे कदम, अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में दिया जवाब

सरकार ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दूर दराज के क्षेत्र में भी महिलाओं, बच्चों तथा सभी जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दूर दराज के क्षेत्र में भी महिलाओं, बच्चों तथा सभी जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। 

लोकसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देश में जो कार्यक्रम चलाए गए हैं, उसके तहत दूर दराज की महिलाओं और बच्चों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है और स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को घर पर सुविधा मिल रही है। इसमे गर्भवती महिलाओं के लिए भी योजनाओं का विशेष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन आयुष्मान भारत के तहत इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और समस्या को नियंत्रित करने का प्राथमिकता से प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों जैसे लद्दाख से लेकर गढचिरोली जैसे क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मामलों का निदान विश्व में बेहतर स्तर पर है।

 

Read More अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास  लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि...
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला