अंतरिक्ष के इतिहास में अब तक का सबसे जोरदार धमाका

इतना दूर कि रोशनी को पहुंचने में लग गए 1.9 अरब साल

अंतरिक्ष के इतिहास में अब तक का सबसे जोरदार धमाका

यह विस्फोट दूरबीनों द्वारा रिकॉर्ड किए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली विस्फोटों में से एक हो सकता है। नासा के मुताबिक गामा किरणों का विस्फोट या जीआरबी ब्रह्मांड में विस्फोटों का सबसे शक्तिशाली वर्ग है।

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद कई दूरबीनों मे 9 अक्टूबर को अब तक के सबसे चमकादार विस्फोट में से एक को देखा गया है। यह विस्फोट दूरबीनों द्वारा रिकॉर्ड किए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली विस्फोटों में से एक हो सकता है। नासा के मुताबिक गामा किरणों का विस्फोट या जीआरबी ब्रह्मांड में विस्फोटों का सबसे शक्तिशाली वर्ग है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये जीआरबी 221009ए है। दुनिया भर में कई टेलीस्कोप इस विस्फोट के बाद के परिणाम को देख रहे हैं।

मैरीलैंड विश्वविद्यालय और वॉशिंगटन डीसी में जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट के छात्र ब्रेंडन ओ कॉनर ने कहा असाधारण रूप से लंबी जीआरबी 221009ए अब तक दर्ज की गई सबसे चमकदार गामा किरण है। इस विस्फोट ने अब तक के सभी रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने आगे बताया कि क्योंकि ये विस्फोट इतना चमकदार और करीब है, हमें लगता है कि ब्लैक होल के गठन से लेकर डार्क मैटर मॉडल के परीक्षण तक इन विस्फोटों के बारे में कुछ सबसे बुनियादी सवालों को जानने का सदियों में एक बार का अवसर है।

Tags: space nasa

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका